Tejashwi Yadav News: पारिवारिक कलह के बीच लालू परिवार में आई खुशखबरी! तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पापा, शेयर की बेटे की तस्वीर

Tejashwi Yadav News: लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल ऊर्फ ​​राजश्री ने मंगलवार (27 मई) को अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। मार्च 2023 में बेटी कात्यायनी के जन्म के बाद कपल का यह दूसरा बच्चा है। तेजस्वी ने खुद बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 8:55 AM
Story continues below Advertisement
Tejashwi Yadav News: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिर पापा बन गए हैं

Tejashwi Yadav News: पारिवारिक कलह के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी रेचल ऊर्फ ​​राजश्री ने मंगलवार (27 मई) को अपने बेटे के जन्म की घोषणा की। मार्च 2023 में बेटी कात्यायनी के जन्म के बाद कपल का यह दूसरा बच्चा है। तेजस्वी ने खुद बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। पहले पोते के जन्म के बाद लालू परिवार में खुशी की लहर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी की पत्नी राजश्री कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं। 26 जून को लालू-राबड़ी अपनी बहू से मिलने कोलकाता रवाना हुए थे। सोशल मीडिया पर पिता बनने की घोषणा करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लिखा, "सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!" बच्चे का जन्म कोलकाता के एक अस्पताल में हुआ। ।

तेजस्वी यादव ने 2021 में डीपीएस आरके पुरम की अपनी बैचमेट रेचल से शादी की। हरियाणा के रेवाड़ी से ताल्लुक रखने वाली रेचल ने बाद में अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया। तेजस्वी यादव अक्सर अपनी पार्टी के सभी समुदायों के लोगों तक पहुंचने के संदर्भ में अपने अंतर-धार्मिक विवाह के बारे में खुलकर बात करते हैं।


बता दें कि इस समय लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। RJD प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है, जिसके बाद से यादव परिवार में तनाव चरम पर है। तेज प्रताप ने पिछले 12 सालों से एक महिला के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की थी।

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने रिश्ते की घोषणा की, लेकिन जल्द ही यह कहते हुए पीछे हट गए कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने महिला के साथ उनकी तस्वीर को एडिट किया गया था। हालांकि, लालू प्रसाद यादव ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे की हरकतें गैर-जिम्मेदाराना थीं और सार्वजनिक आचरण के अनुरूप नहीं थीं।

लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। तेजप्रताप के फेसबुक पेज से शनिवार शाम को घोषणा की गई थी कि वह एक युवती के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं।

ये भी पढ़ें- 'सिर्फ अनुष्का और ऐश्वर्या से ही नहीं कई लड़कियों...': तेज प्रताप के मामा साधु यादव का सनसनीखेज दावा

हालांकि, उन्होंने कुछ घंटों बाद ही यह पोस्ट हटा दी और X पर दावा किया कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया है। तेजप्रताप शादीशुदा हैं और उनकी तलाक याचिका अब भी पटना के फैमिली कोर्ट में लंबित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।