तेलंगाना सरकार एक ऐसा कानून बनाने जा रही है, जिसके तहत उन सरकारी कर्मचारियों के सैलरी में से 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी जो अपने माता-पिता की देखभाल नहीं कर रहे हैं। कानून के तहत, सैलरी में काटी गई उस रकम को उनके माता-पिता के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि बुजुर्ग माता-पिताओं की ओर से अपने बेटों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वेतन का 10 प्रतिशत सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाए।
