Get App

Telangana Salary Pension: भारत के इस राज्य में सफाईकर्मियों को मिल रही ₹2 लाख की सैलरी!

Telangana Sweeper Salary: तेलंगाना सरकार के बिजली विभाग में काम करने वाले क्लास-4 के सीनियर कर्मचारी हर महीने करीब 2 लाख रुपये वेतन पा रहे हैं। वहीं इसी विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों का मासिक वेतन 7 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में रेगुलर सफाईकर्मियों को औसतन 70,000 रुपये महीना मिलता है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 4:15 PM
Telangana Salary Pension: भारत के इस राज्य में सफाईकर्मियों को मिल रही ₹2 लाख की सैलरी!
राज्य के बिजली विभागों में काम करने वाले सफाईकर्मियों का वेतन भी बड़े-बड़े अफसरों को टक्कर दे रहा है

Telangana: तेलंगाना सरकार की सैलरी और पेंशन पर होने वाली खर्च की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। राज्य के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने खुलासा किया है कि पिछले 10 वर्षों में राज्य का वेतन और पेंशन बिल चार गुना बढ़ गया है। जहां 2014 में तेलंगाना के गठन के समय यह खर्च 1,500 करोड़ रुपये प्रति माह था, वहीं आज यह बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि राज्य के बिजली विभागों में काम करने वाले सफाईकर्मियों का वेतन भी बड़े-बड़े अफसरों को टक्कर दे रहा है।

सफाईकर्मी और इंजीनियरों की सैलरी के चौंकाने वाले आंकड़े

मुख्य सचिव ने एक सम्मेलन के दौरान राज्य के वेतन ढांचे की कुछ ऐसी मिसालें दीं, जो आमतौर पर निजी क्षेत्र में भी देखने को नहीं मिलतीं। बिजली विभाग में काम करने वाले सीनियर क्लास-4 के सीनियर कर्मचारी हर महीने करीब 2 लाख रुपये वेतन पा रहे हैं। वहीं इसी विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों का मासिक वेतन 7 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में रेगुलर सफाईकर्मियों को औसतन 70,000 रुपये महीना मिलता है। वहीं, 30 साल की सर्विस वाले ड्राइवर और कर्मचारी 1 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहे हैं।

वेतन बढ़ने के पीछे क्या है असली वजह?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें