Get App

भारत से काफी सस्ता है थाईलैंड... शशि थरूर ने तो ये बातें बोल कर एक अलग ही डिबेट शुरू कर दी

थरूर ने कहा कि आमतौर पर विदेशी पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा भारत के मुकाबले सस्ती पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का विरोधाभास है क्योंकि थाईलैंड की प्रति व्यक्ति आय भारत से ज्यादा है। उनके मुताबिक, आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारत को थाईलैंड से ज्यादा किफायती पर्यटन स्थल होना चाहिए था, लेकिन हकीकत इसके उलट है।

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 3:11 PM
भारत से काफी सस्ता है थाईलैंड... शशि थरूर ने तो ये बातें बोल कर एक अलग ही डिबेट शुरू कर दी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत के पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत के पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) के मामले में भारत से आगे होने के बावजूद थाईलैंड विदेशी पर्यटकों के लिए भारत से सस्ता पड़ता है।

थाईलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के दौरान थरूर ने कहा कि अगर भारत को एशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों से मुकाबला करना है, तो उसे कई बुनियादी समस्याओं को दूर करना होगा।

थरूर ने कहा कि आमतौर पर विदेशी पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा भारत के मुकाबले सस्ती पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का विरोधाभास है क्योंकि थाईलैंड की प्रति व्यक्ति आय भारत से ज्यादा है।

उनके मुताबिक, आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारत को थाईलैंड से ज्यादा किफायती पर्यटन स्थल होना चाहिए था, लेकिन हकीकत इसके उलट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें