India Bangladesh Border Dispute: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बुधवार को हालात अचानक तब तनावपूर्ण हो गया, जब मेघालय के दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले के महेंद्रगंज क्षेत्र स्थित नंदिर चार सीमा इलाके में एक व्यक्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही आक्रोश में बदल गया। हालात ऐसे हो गए कि सीमा के दोनों ओर भारी भीड़ जमा हो गई।
