Get App

TMC Crisis: सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी छोड़ा ममता का साथ! विरोधी गुट से मिलाया हाथ, सायोनी घोष प्रमुख पदों से हटाई गईं

TMC Crisis Deepens: सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी के बेहद करीबी और सीनियर सांसद सुदीप बंदोपाध्याय टीएमसी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। बंद्योपाध्याय ने शनिवार (13 जून) को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी की बागी सांसद शताब्दी रॉय भी थीं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 8:23 AM
TMC Crisis: सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी छोड़ा ममता का साथ! विरोधी गुट से मिलाया हाथ, सायोनी घोष प्रमुख पदों से हटाई गईं
TMC Crisis Deepens: सुदीप बंद्योपाध्याय की दिल्ली में BJP के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद टीएमसी में संकट और बढ़ गया है

TMC Crisis Deepens: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने शनिवार (13 जून) को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी की बागी सांसद शताब्दी रॉय भी थीं। बंद्योपाध्याय और यादव की मुलाकात ने पार्टी के भीतर जारी संकट के बीच नई राजनीतिक अटकलों को जन्म दे दिया है, जिससे यह सवाल उठने लगे कि क्या वरिष्ठ सांसद बंद्योपाध्याय बागी गुट में शामिल हो सकते हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, सुदीप ने TMC के असंतुष्ट खेमे के लेटर पर साइन कर दिए हैं, जिसमें TMC के अंदर एक अलग ब्लॉक के तौर पर पहचान मांगी गई है।

सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी के बेहद करीबी और सीनियर सांसद सुदीप बंदोपाध्याय टीएमसी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। इस बात से 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के अंदर उथल-पुथल और बढ़ सकती है। सूत्रों ने बताया कि ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब बंद्योपाध्याय ने यादव से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी कथित तौर पर मुलाकात की।

बागी सांसदों ने स्पीकर से की मुलाकात

इस बीच तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर खुद को मूल तृणमूल कांग्रेस संसदीय ग्रप के रूप में मान्यता देने की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं। बंद्योपाध्याय के इस कदम पर कोलकाता में टीएमसी के उन नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जो अभी भी पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा रखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें