Get App

आज का मौसम 5 जून: उत्तराखंड समेत इन 20 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, यूपी में 60kmph स्पीड से बवंडर! जानिए अपने प्रदेश की वेदर रिपोर्ट

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने शुक्रवार 5 जून के लिए देशभर का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, देश के मौसमी तंत्र में भारी फेरबदल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज हो रही है तो दूसरी तरफ 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 9:30 AM
आज का मौसम 5 जून: उत्तराखंड समेत इन 20 राज्यों में हैवी बारिश का अलर्ट, यूपी में 60kmph स्पीड से बवंडर! जानिए अपने प्रदेश की वेदर रिपोर्ट
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से जारी 5 जून के देशभर का वेदर मैप

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 5 जून के लिए देशभर का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के मौसमी तंत्र में भारी फेरबदल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक सहित देश के 20 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाले प्रचंड आंधी-तूफान (थंडरस्क्वाल) और ओले गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश के सभी राज्यों के लिए मौसम विभाग का पूरा और विस्तृत पूर्वानुमान।

IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) मंगलुरु, उथगमंडलम, कोडाईकनाल और थूथुकुडी से होकर गुजर रही है। आईएमडी ने बताया कि आने वाले 2-3 दिनों के भीतर मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के बचे इलाकों, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

इन राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट

आज 5 जून को देश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की भारी गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में बेहद भारी बारिश देखने को मिलेगी। उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें