Noida ESIC Hospital: नोएडा के ESIC अस्पताल में एक 47 साल के कैंसर मरीज की कथित रूप से पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत हो गई, जिससे अस्पताल के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे। यह घटना बुधवार शाम सेक्टर 24 पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भांगेल के निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई, जो अस्पताल में ओरल (मुंह) कैंसर का इलाज करा रहे थे।
