Get App

Dhar Road Accident: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी वैन SUV से टकराई, 12 की मौत, 20 घायल

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगभग 35 मजदूर पिकअप वैन में सवार होकर बग्गड़ से अपने घर लौट रहे थे।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 8:45 AM
Dhar Road Accident: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी वैन SUV से टकराई, 12 की मौत, 20 घायल
धार जिले में मजदूरों से भरी वैन SUV से टकराई, 12 की मौत

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगभग 35 मजदूर पिकअप वैन में सवार होकर बग्गड़ से अपने घर लौट रहे थे। तभी चिकल्या चौराहे के पास ड्राइवर ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया। इसके बाद पिकअप वैन पलट गई और सामने से आ रही एक SUV से टकरा गई।

धार जिले के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया कि 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को शुरुआती उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीड़ितों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें