Get App

Anjel Chakma Murder: 'ट्रेकिंग का शौक और माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना...', दोस्त ने बताई एंजेल चकमा के आखिरी पलों की दर्दनाक कहानी

Anjel Chakma : अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जिस समय हमला हुआ, वह थोड़ी दूरी पर ही मौजूद थे। उन्हें अस्पताल से फोन आया कि एंजेल पर हमला किया गया है। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे, उन्होंने एंजेल को गंभीर हालत में देखा। अंकुर के मुताबिक, एंजेल की पीठ में चाकू मारा गया था और सिर पर किसी नुकीली चीज़ से वार किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 3:28 PM
Anjel Chakma Murder: 'ट्रेकिंग का शौक और  माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना...', दोस्त ने बताई एंजेल चकमा के आखिरी पलों की दर्दनाक कहानी
एंजेल चकमा की हत्या के बाद से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही साथ पूरे देश भर में गुस्सा है

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही साथ पूरे देश भर में गुस्सा है। देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा पर पहले नस्लवादी टिप्पणी की गई और फिर उसपर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में गंभीर रुप से घालय हुए एंजेल चकमा की मौत हो गई। वहीं एंजेल चकमा के एक करीबी दोस्त ने देहरादून में हुए उस खौफनाक हमले के बारे में बातचीत की है। दोस्त ने एंजेल की हमले से पहले उसके आखिरी पलों और उसके सपनों के बारे में बताया।

दोस्त ने बताया खौफनाक पल के बारे में 

न्यूज18 से बातचीत में अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जिस समय हमला हुआ, वह थोड़ी दूरी पर ही मौजूद थे। उन्हें अस्पताल से फोन आया कि एंजेल पर हमला किया गया है। जैसे ही वह अस्पताल पहुंचे, उन्होंने एंजेल को गंभीर हालत में देखा। अंकुर के मुताबिक, एंजेल की पीठ में चाकू मारा गया था और सिर पर किसी नुकीली चीज़ से वार किया गया था। उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा थाउन्होंने बताया कि एंजेल असहनीय दर्द में था और बार-बार सिर में तेज दर्द होने की बात कह रहा थाबाद में डॉक्टरों ने परिवार और दोस्तों को बताया कि एंजेल को अंदरूनी रूप से भी काफी खून बह चुका था

 'ट्रेकिंग बूट्स भी मंगवाए थे...'

अंकुर ने बताया कि उन्होंने एंजेल से कई बार पूछा था कि क्या वह हमलावरों को पहचानता हैइस पर एंजेल ने कहा कि उसने उन लोगों को पहले कभी नहीं देखा था। अंकुर के मुताबिक, एंजेल ऐसा इंसान था जो कभी किसी से झगड़ा नहीं करता था। एंजेल की शख्सियत को याद करते हुए अंकुर ने बताया कि वह शांत, मिलनसार और बड़े सपने देखने वाला युवक था। उसे ट्रेकिंग का बहुत शौक था और उसका सपना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का था। अंकुर ने कहा कि एंजेल ने हाल ही में ट्रेकिंग बूट्स भी मंगवाए थे और उससे कहा था कि लौटने के बाद वे दोनों साथ में ट्रेकिंग पर जाएंगे।

9 दिसंबर को किया गया था हमला 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें