Get App

Trump 25% Tariff: ट्रंप का 'टैरिफ बम' अमेरिका के लोगों को पड़ेगा भारी! दवाओं से लेकर आभूषण तक...महंगे हो जाएंगे ये सामान

Trump 25% Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई) को भारत के सामान पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा, ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी ऐलान किया है। एक्सपर्ट ने कहा कि अगर टैरिफ में बढ़ोतरी जारी रही, तो दवा, कपड़ा, चमड़ा और वाहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ सकता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 10:33 PM
Trump 25% Tariff: ट्रंप का 'टैरिफ बम' अमेरिका के लोगों को पड़ेगा भारी! दवाओं से लेकर आभूषण तक...महंगे हो जाएंगे ये सामान
Trump 25% Tariff: दवा, कपड़ा, चमड़ा और वाहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ट्रंप के टैरिफ का सीधा असर पड़ सकता है

Trump 25% Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सभी सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए इस टैरिफ के ऊपर पेनल्टी भी लगाने की घोषणा की है। इस कदम से अमेरिका में स्मार्टफोन, दवा, कपड़ा, चमड़ा, ऑटो पार्ट्स और आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कीमतें बढ़ने की आशंका है। भारत पर अमेरिका के टैरिफ और जुर्माना 1 अगस्त से लागू होने वाला है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारत की व्यापार नीतियों को 'सबसे कठिन और अप्रिय' बताया।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और रूस से खरीद को लेकर ‘जुर्माना’ भी देना होगा।" यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि भारत ने रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीद की है। रूस से भारत का कच्चा तेल आयात रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले कुल खरीद का 0.2 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 35-40 फीसदी हो गया है।

चीन के बाद, रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार भारत है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत को अपना 'मित्र' बताया। उन्होंने कहा, "भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने पिछले कई वर्षों में उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके शुल्क बहुत अधिक हैं, जो दुनिया में ‘सबसे अधिक’ हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारत ने रूस से अपने सैन्य उपकरण और ऊर्जा उत्पाद तब खरीदे है जब हर कोई चाहता है कि रूस, यूक्रेन में हत्याएं बंद करे

अमेरिका में महंगे हो जाएंगे ये सामान!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें