तुर्किए के सेलेबी (Celebi) की भारत में एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज का सिक्योरिटी क्लियरेंस तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया गया है। अब इस फैसले को सेलेबी ने कानूनी चुनौती दी है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि बिना कोई कारण बताए "अस्पष्ट" राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए सिक्योरिटी क्लियरेंस को कैंसल किया गया है। यह सिक्योरिटी क्लियरेंस ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच तुर्किए के पाकिस्तान का पक्ष लिए जाने के बाद रद्द हुआ है। भारत सरकार ने गुरुवार को "राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में" सेलेबी की सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दी। अब सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया।