झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (JJMP) के दो खूंखार नक्सली पप्पू लोहरा और प्रभात गंझू मारे गए। इनमें से लोहरा पर 10 लाख रुपये और गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि समूह का एक और सदस्य घायल हुआ है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।
