Cab Drivers Strike India: शनिवार, 7 फरवरी को देशभर में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। दरअसल, ऐप-आधारित कैब सेवाओं ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। हड़ताल के दौरान ड्राइवर एक साथ अपनी कैब ऐप्स बंद रखेंगे, जिससे कैब सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
