Uday Bhanu Chib Arrest: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद उनके साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के सदस्यों को 'बब्बर शेर' करार देते उनके शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की तारीफ की है। उदय भानु चिब का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक विरासत है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।
