Uday Bhanu Chib Arrest: दिल्ली की एक अदालत ने 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार (24 फरवरी) को गिरफ्तार किए गए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने एआई समिट में विरोध प्रदर्शन में चिब की भूमिका के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस को चार दिन की हिरासत की अनुमति दी।
