Matikala Employment Scheme 2026: यूपी की इस सरकारी स्कीम में रोजगार के लिए 25% सब्सिडी के साथ मिल रहा 10 लाख का लोन, 8वीं पास भी एलिजिबल

Matikala Employment Scheme 2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी और उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। मिट्टी से जुड़े पारंपरिक हुनर यानी माटीकला को रोजगार में बदलने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अब सरकार ने नया रास्ता खोल दिया है।

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
माटीकला योजना के तहत मिलेगा 10 लाख तक का लोन

Matikala Employment Scheme 2026: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी और उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। मिट्टी से जुड़े पारंपरिक हुनर यानी माटीकला को रोजगार में बदलने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अब सरकार ने नया रास्ता खोल दिया है। जो युवा आर्थिक तंगी के कारण अपना स्वरोजगार आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे, उनके लिए अब मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत सब्सिडी पर लोन की सुविधा शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे स्थानीय कारीगरों और युवाओं में नई उम्मीद जगी है। इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्य चतुर्वेदी से खास बातचीत की।

कैसे मिलेगा लोन?

लोकल 18 की रिपोर्ट में बताया गया है कि, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी के अनुसार जो भी युवा मिट्टी के सामान (कुल्हड़, मटका, सजावट) से संबंधित स्वरोजगार कर रहे हैं, और अब उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे सभी युवाओं के‌ लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत बैंक की तरफ से रोजगार शुरू करने वाले युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सरकार की तरफ से युवाओं को 25% तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।


अधिकारी ने आगे बताया कि इस योजना की सबसे खास बात यह है कि जरूरी नहीं है कि आप 10 लाख रुपये तक का ही लोन ले। उन्होंने कहा, आपको अपना रोजगार शुरू में जितनी लागत आ रही है, आप केवल उसी के अनुरूप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित लोन राशि पर 25% तक की सब्सिडी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के आवेदन के लिए आपके पास- शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए।

इस योजना का कैसे उठाएं लाभ?

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड, लखनऊ की ओर से माटीकला से जुड़े कारीगरों के लिए एक अहम योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रजापति समाज और अन्य माटीकला कारीगरों के काम को बढ़ावा देना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत 2026-27 में पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क माटीकला टूल किट (विद्युत चालित उपकरण) उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके काम को आधुनिक और आसान बनाया जा सके।

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक 31 मई 2026 तक माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित पोर्टल https://upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। आवेदक उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही लाभार्थी को तीन दिवसीय मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। यह भी जरूरी है कि आवेदक के परिवार में किसी ने पहले इस योजना का लाभ न लिया हो।

अधिकारी के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 40 विद्युत चालित उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिससे कारीगरों को उत्पादन बढ़ाने और बेहतर कमाई करने में मदद मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Hapur Fire incident: हापुड़ में भीषण आग से तबाही! 70 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख, फैक्ट्री और कई गोदामों तक फैली लपटेंं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।