अमेरिका ने संकेत दिया है कि भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए लगाए गए 25% टैरिफ को कम करने का रास्ता निकल सकता है। हालांकि यह लेवी अभी भी लागू है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर पॉलिटिको से कहा, "मुझे लगता है कि इन्हें (टैरिफ) हटाने का एक रास्ता है।" बेसेंट ने कहा कि यह टैरिफ इसलिए लगाया गया था क्योंकि भारत रूसी तेल खरीद रहा था और इसने वैसा ही काम किया जैसा सोचा गया था। बेसेंट के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों की ओर से रूसी तेल की खरीद में तब से भारी गिरावट आई है।
