Get App

ब्राह्मण के लिए ₹16 लाख, दूसरी जातियों के लिए ₹8,₹10 और ₹12 लाख! छांगुर बाबा के गैंग का 'धर्मांतरण रेट कार्ड'

पुलिस जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा का गिरोह हिंदू लड़कियों को लुभाकर, धोखे और दबाव में लाकर इस्लाम धर्म में कन्वर्ट करता था। उसके पास ‘धर्मांतरण रेट कार्ड’ था, जिसमें ब्राह्मण, सिख या क्षत्रिय महिलाओं के लिए 15-16 लाख रुपए, OBC के लिए 10-12 लाख और दूसरी जातियों के लिए 8-10 लाख रुपए तय थे

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 12:49 PM
ब्राह्मण के लिए ₹16 लाख, दूसरी जातियों के लिए ₹8,₹10 और ₹12 लाख! छांगुर बाबा के गैंग का 'धर्मांतरण रेट कार्ड'
छांगुर बाबा की आलीशान कोठी, जो सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी थी, पुलिस ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दी

UP में जबरन धर्मांतरण का एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जहां बलरामपुर जिले से जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि छांगुर बाबा और उसके गैंग पर हिंदू लड़कियों को धोखाधड़ी और दबाव में लेकर जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराने, करोड़ों की ठगी करने और विदेशी फंडिंग के जरिये रैकेट चलाने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस गिरोह की गहराई से जांच शुरू कर दी है, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

छांगुर बाबा कौन है?

मधपुर गांव का रहना वाला जमालुद्दीन, जो छांगुर बाबा के नाम से मशहूर है, पहले सड़क पर अंगूठियां और ताबीज बेचता था। लेकिन अचानक करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। उसने खुद को सूफी संत ‘हजरत बाबा जमालुद्दीन पीर बाबा’ बता कर प्रचार किया और गरीब, पिछड़े तबके के लोगों को पैसों, इलाज और चमत्कार का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। पुलिस के अनुसार, छांगुर बाबा ने 40 से 50 बार इस्लामिक देशों की यात्रा की और विदेशी फंडिंग के जरिये अपने नेटवर्क को मजबूत किया।

धर्मांतरण का रेट कार्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें