Momos के बदले 85 लाख के गहने ले उड़े शातिर लड़के! पुलिस जांच में जुटी

घटना का पता तब चला जब लड़के की बहन ने अपने गहने मांगे। अलमारी खोली गई, तो उसमें रखे सभी गहने गायब थे। परिवार के पूछने पर कक्षा 7 में पढ़ने वाले बच्चे ने बताया कि उसने मोमो के बदले गहने दे दिए

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement
मोमो के बदले 85 लाख के गहने ले उड़े युवक, पुलिस जांच में जुटी (IMAGE- AI)

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तीन लड़कों पर एक छोटे बच्चे का भरोसा जीतकर उससे करीब 85 लाख रुपए के गहने ठगने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चे को मोमो खिलाकर उससे गहने ले लिए। यह मामला रामपुर करखाना थाना क्षेत्र का है। लड़के के पिता विमलेश मिश्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि देवरिया-कसया रोड पर डुमरी चौराहा के पास मोमो की दुकान चलाने वाले तीन युवक उनके बेटे से दोस्ती कर गए थे और बाद में गहने लेकर फरार हो गए।

घटना का पता तब चला जब लड़के की बहन ने अपने गहने मांगे। अलमारी खोली गई, तो उसमें रखे सभी गहने गायब थे। परिवार के पूछने पर कक्षा 7 में पढ़ने वाले बच्चे ने बताया कि उसने मोमो के बदले गहने दे दिए।

रामपुर करखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे के पिता विमलेश मिश्रा वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं और उनका बेटा गांव में पढ़ाई के लिए रहता है।


पुलिस के अनुसार, तीनों युवकों ने पहले बच्चे से दोस्ती की और उसे मोमो खिलाए। इसी दौरान बच्चे ने घर से अपने और अपनी बहन के गहने निकालकर उन्हें दे दिए।

फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

WhatsApp Challan Scam: WhatsApp पर आया चालान का मैसेज, क्लिक करने पर उड़ गए ₹4 लाख, दिल्ली में युवक से साइबर ठगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।