Get App

'न बिजली आएगी और न बिल', बिहार में फ्री बिजली पर यूपी के मंत्री ने कसा तंज, अपने ही सरकार पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि बिजली तभी मुफ़्त होगी जब सप्लाई ही होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 6:13 PM
'न बिजली आएगी और न बिल', बिहार में फ्री बिजली पर यूपी के मंत्री ने कसा तंज, अपने ही सरकार पर उठाए सवाल
बिहार सीएम की घोषणा पर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का तंज

बिहार में चुनावी साल है और इस साल के अंत तक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं चुनावी साल में बिहार में कई लोकलुभावन वादे भी किए जा रहे हैंबता दें कि कुछ दिनों पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का एलान किया है। जिन घरों में 125 या इससे कम की खपत है, उनका अगस्त में आने वाला बिजली बिल (Electricity Bill) शून्य रहेगा। वहीं बिहार सरकार के इस योजना पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

एके शर्मा ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि बिजली तभी मुफ़्त होगी जब सप्लाई ही होगी एके शर्मा ने कहा, "बिहार में बिजली मुफ्त है, लेकिन तभी जब बिजली आएगी... न बिजली आएगी, न बिल आएगा... तो सब मुफ़्त ही हो जाएगा। हम तो बिजली दे भी रहे हैं।"यह बयान उन्होंने मथुरा में दिया, जिसे समाचार एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें