Gayatri Prajapati : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद एक अन्य बंदी ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के सिर पर किसी नुकीले चीज से वार किए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। फिलहाल पूर्व मंत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
सपा प्रवक्ता ने सरकार पर उठाए सवाल
वहीं गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने जेल में पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की। सपा प्रवक्ता ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा, “जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। लखनऊ जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए!”
लंबे समय जेल में बंद हैं गायत्री प्रसाद प्रजापति
बता दें कि, बता दें, गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन पर खनन घोटाले समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और इसी मामले में वे काफी समय से जेल में बंद हैं। सपा सरकार में गायत्री प्रजापति की कद्दावर मंत्रियों में गिनती होती थी। गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी अमेठी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।