Get App

UP News: मामूली विवाद के बाद शख्स ने आइसक्रीम विक्रेता का काट दिया सिर, फिर कटे हुए गले को लेकर अपने घर चला गया आरोपी

UP News: एक चौंकाने वाली घटना में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार (28 मार्च) को एक 50 साल के आदमी ने मामूली कहासुनी के बाद 25 साल के आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काट दिया। यह भयानक हत्या सबके सामने हुई, जिससे आस-पास के लोग घबरा गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 9:54 AM
UP News: मामूली विवाद के बाद शख्स ने आइसक्रीम विक्रेता का काट दिया सिर, फिर कटे हुए गले को लेकर अपने घर चला गया आरोपी
UP News: एक शख्स ने बाराबंकी में धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या कर दी

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार (28 मार्च) को एक शख्स ने सभी के सामने सरेआम धारदार हथियार से एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी। बाराबंकी पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी 21 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि घटना परसवाल गांव के पास हुई, जहां स्थानीय निवासी 50 साल के शंकर से किसी बात को लेकर बबलू का विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। इस बीच शंकर ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से बबलू के गला पर वार कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए।

पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर कटा हुआ सिर वहां से उठाया और अपने घर लेकर चला गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें