रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर की ओर दौड़ रहा है. जहां फैंस फिल्म की सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी काफी की जा रही है। 'धुरंधर द रिवेंज' फ़िल्म पर चल रहे विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी की बागी MLA पूजा पाल ने बड़ा बयान दिया है।
विधायक पूजा पाल ने कहा कि, " फिल्मों में अक्सर राजनीति को दिखाया जाता रहा है और यह फिल्म बस वही सच दिखाती है जो देश में हो रहा था और उसमें शामिल किरदारों की असलियत बताती है। विपक्ष इसलिए नाराज लग रहा है क्योंकि यह फिल्म उन सच्चाइयों को दिखाती है जिनसे वे आज भी खुद को जोड़कर देखते हैं। अगर यह फिल्म असल घटनाओं पर आधारित है, तो इसका विरोध करने का कोई मतलब नहीं है। यह तो बस माफियाओं के प्रति उनकी बची-खुची हमदर्दी को ही जाहिर करता है। उन्होंने आगे कहा कि, योगी आदित्यनाथ ने अतीक अहमद जैसे माफियाओं के साम्राज्य को खत्म करके सच्ची लीडरशिप का परिचय दिया है।"
गौरतलब है कि पूजा पाल उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब 25 जनवरी 2005 को शादी के महज नौ दिन बाद उनके पति बसपा विधायक राजू पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उन्होने अतीक अहमद की राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती दी। पहले अशरफ और फिर अतीक अहमद को विधानसभा चुनाव में पराजित कर उनकी राजनीति पर ग्रहण लगा दिया था। बता दें कि साल 2024 के राज्यसभा चुनाव में पूजा पाल समेत ने 8 विधायकों से सपा से बगावत कर भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं पार्टी से निकाले जाने के बाद पूजा पाल ने कहा था, ‘मैंने एक अपराधी भू माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बोला इसीलिए मुझे समाजवादी पार्टी से निकाला गया। मैंने सदन में अतीक अहमद के खिलाफ बोला इसीलिए मुझे पार्टी से निकाला गया।