Get App

Hyderabad Suicide Case: 'मानसिक तनाव' के चलते टेक्नीशियन ने किया सुसाइड, परिवार ने पत्नी पर लगाए दूसरे से अफेयर के आरोप

Hyderabad Suicide Case: हैदराबाद में 36 साल के एक टेक प्रोफेशनल ने झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी के अफेयर की वजह से उसे ‘मानसिक तनाव’ हुआ, जिससे उसने यह कदम उठाया।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 01, 2026 पर 10:48 AM
Hyderabad Suicide Case: 'मानसिक तनाव' के चलते टेक्नीशियन ने किया सुसाइड, परिवार ने पत्नी पर लगाए दूसरे से अफेयर के आरोप
पत्नी के अफेयर से परेशान टेक्नीशियन ने दे दी जान

Hyderabad Suicide Case: हैदराबाद में 36 साल के एक टेक प्रोफेशनल ने झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी के अफेयर की वजह से उसे ‘मानसिक तनाव’ हुआ, जिससे उसने यह कदम उठाया। एस. सीताराम रेड्डी का शव 9 फरवरी को हैदराबाद की हुसैन सागर झील में मिला था।

पहले इस मामले में जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसे बाद में विस्तृत जांच के लिए बाचुपल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। परिवार ने उसकी पत्नी रेनुका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जांच के दौरान सामने आया कि रेणुका का एक शख्स, एम. रमण रेड्डी, जो पेशे से बिजनेसमैन है, के साथ अफेयर था।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इस रिश्ते के कारण लगातार झगड़े होते रहे और पीड़ित को गंभीर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें