US Removes India Map: भारत और अमेरिका के बीच गहराते रिश्तों के बीच एक ट्वीट ने कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दरअसल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर भारत का एक ऐसा नक्शा जारी किया था, जिसमें PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) और अक्साई चिन को स्पष्ट रूप से भारतीय क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया था। लेकिन अब, बिना किसी स्पष्टीकरण के अमेरिका ने इस नक्शे को अपने आधिकारिक हैंडल से हटा लिया है। इस कदम को एक बड़े 'यू-टर्न' के रूप में देखा जा रहा है, जिसने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि क्या वॉशिंगटन दक्षिण एशिया के विवादित क्षेत्रों पर अपनी दशकों पुरानी नीति बदल रहा है।
