गुजरात के वडोदरा में घरेलू विवाद एक खौफनाक वारदात में बदल गया। गुजरात के वडोदरा में एक व्यक्ति ने पत्नी पर अफेयर का शक होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बंटी सोलंकी ने बकरावाड़ी इलाके में अपने घर पर हुए झगड़े के बाद पत्नी रीता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रीता दो बच्चों की मां थी, जिनमें एक 13 साल का और दूसरा करीब ढाई साल का बेटा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन वडोदरा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गुजरात के वडोदरा में हुई इस हत्या के मामले में शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी के किसी और के साथ अफेयर का शक था, इसलिए उसने उस पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे कोई और वजह भी थी या नहीं। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े बस स्टैंड पर अपनी अलग रह रही पत्नी का पीछा किया और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
वारदात के बाद आरोपी खुद ही पास के एक पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में बस स्टैंड पर पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी की पहचान पालमडाई के रहने वाले सुधाकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी शादी पेचियम्मल से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आपसी मतभेदों के कारण दोनों अलग-अलग रह रहे थे। जांचकर्ताओं को शक है कि सुधाकर को अपनी पत्नी के किसी गैरकानूनी रिश्ते में होने का संदेह था, इसी वजह से उसने हमला किया। फिलहाल पुलिस सबूत इकट्ठा कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।