VD Satheesan Net Worth: कांग्रेस की केरल इकाई के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार (14 मई) को पार्टी के शीर्ष और प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद सतीशन के नाम पर मुहर लगाई। सतीशन केरल की पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। सतीशन के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। बीते सात मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था।
