Vinod Kumar Shukla passed away: जाने-माने हिंदी लेखक और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार (23 दिसंबर) शाम निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे शाश्वत शुक्ल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 1 नवंबर को विनोद कुमार शुक्ला से बात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शाश्वत और एक बेटी है।
