Get App

Weather News: गर्मी में 'डबल हीट वेव' इस बार करेंगे हालत खराब, इन राज्यों पर पड़ेगा असर, डरा रही IMD की चेतावनी

Weather News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। खासकर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू (हीटवेव) के ज्यादा दिनों तक चलने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 7:08 PM
Weather News: गर्मी में 'डबल हीट वेव' इस बार करेंगे हालत खराब, इन राज्यों पर पड़ेगा असर, डरा रही IMD की चेतावनी
Heatwave Alert: देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।

Weather News:  गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही लोगों को सबसे ज्यादा डर हीट वेव का सताता है। इस साल गर्मी का मौसम और भी हालत खराब करने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। वहीं इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में डबल हीटवेव की आशंका है। IMD ने इसकी चेतावनी दी है कि इस साल 10 से 12 दिन हीटवेव के हो सकते हैं। आमतौर पर 5 से 6 दिन ही हीटवेव होती है।

भारत में डबल हीटवेव की आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। खासकर मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू (हीटवेव) के ज्यादा दिनों तक चलने की उम्मीद है। IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि, उत्तर-पूर्वी और मध्य भारत में इस बार सामान्य से 2 से 4 दिन ज्यादा लू चल सकती है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।

इन राज्यों पर पड़ेगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें