Delhi Weather Today: दिल्ली में कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने और भीषण गर्मी झेलने के बाद अब मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शहर में गरज-चमक के साथ बारिश, धूल भरी आंधी और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
