Get App

Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड! गुमला में 3 डिग्री पहुंचा पारा, देखें बाकी जिलों का हाल

Weather Update: झारखंड में ठंड का असर अब साफ दिखने लगा है। रांची समेत कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठिठुरन महसूस की जा रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी को और तेज कर दिया है। अभी राहत के आसार कम हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2025 पर 8:22 AM
Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड! गुमला में 3 डिग्री पहुंचा पारा, देखें बाकी जिलों का हाल
Weather Update: राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड में ठंड ने अब अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। खासकर कांके, गुमला और मैकलुस्कीगंज जैसे इलाकों में सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी महसूस की जा रही है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड के मौसम पर भी साफ नजर आ रहा है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

ठंड का असर सिर्फ शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मौसम के इस बदले मिजाज ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है।

गुमला बना सबसे ठंडा जिला

राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज रविवार को कांके का न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। कल शनिवार को कांके में ये 4.5 डिग्री था। सुबह और शाम शीतलहरी से कांके में जबरदस्त कनकनी महसूस हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें