Get App

कल का मौसम 27 मई: IMD ने इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, बिहार से बंगाल तक आएगा 50-60kmph स्पीड का बवंडर

May 27th Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी की इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक, 27 मई को बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ भी दस्तक देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2026 पर 5:31 PM
कल का मौसम 27 मई: IMD ने इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, बिहार से बंगाल तक आएगा 50-60kmph स्पीड का बवंडर
May 27th Weather Update: मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

May 27th Weather Update: उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से तप रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 मई के लिए एक बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी की इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक, 27 मई को बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और झारखंड तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) भी दस्तक देगा।

साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार मजबूत हो रही है। मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। IMD के मुताबिक इस समय दक्षिण बिहार और उसके आस-पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ़ लाइन सक्रिय है। असम और पंजाब के ऊपर भी वेदर सिस्टम बने हुए हैं। इस मजबूत सिस्टम के कारण 27 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कुछ इस तरह रहने वाला है:

इन 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें