IMD Weather Update Today: देशभर के मौसम में इस समय बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 23 मई की सुबह अपनी ताजा वेदर बुलेटिन में देश के कई हिस्सों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में गंभीर हीटवेव का सितम जारी है, वहीं दूसरी तरफ 15 से अधिक राज्यों में हैवी रेन और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के मुताबिक आज देश के कई इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयानक अंधड़ आने की आशंका है। इसी बीच साउथवेस्ट मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में इसके अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
