Get App

West Bengal Fire: पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा! दो गोदामों में आग लगने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता

West Bengal Fire: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दर्दनाक आगजनी पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया तलाशी अभियान के दौरान करीब पांच बजे घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए। बाद में चार अन्य शवों को ढूंढ निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि शव बुरी तरह झुलसे होने के कारण अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 11:20 PM
West Bengal Fire: पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा! दो गोदामों में आग लगने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता
West Bengal Fire: दक्षिण 24 परगना जिले में दो गोदामों में आग लगने से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है

West Bengal Fire: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आपस में अगल-बगल स्थित दो गोदामों में सोमवार (26 जनवरी) को आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र में नजीराबाद स्थित इन दो गोदाम में लगी आग पर सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया तलाशी अभियान के दौरान करीब पांच बजे घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए। बाद में चार अन्य शवों को ढूंढ निकाला गया। बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह झुलसे होने के कारण अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह से साफ होने के बाद ही पता चल पाएगा कि संबंधित स्थल पर कोई और शव तो नहीं है या मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में छह लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। लेकिन फंसे हुए लोगों के परिवारों के मुताबिक यह संख्या 10 से अधिक हो सकती है। क्योंकि पास के गोदामों में साज सज्जा का काम करने वाली एक कंपनी और मोमो बेचने वाली एक कंपनी के मजदूर काम करते थे।

बंगाल के मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। जब उनसे दोनों यूनिट्स के मैनेजमेंट द्वारा फॉलो किए जा रहे फायर सेफ्टी नियमों के बारे में पूछा गया, तो बोस ने कहा, "फायर सेफ्टी ऑडिट साल में दो बार किए जाते हैं। इस दौरान हर कमी को दूर किया जाता है। हालांकि, यह मालिकों और कंपनी के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें