West Bengal Voter List 2025: पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर 2025 से चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य वोटर लिस्ट को प्रासंगिक बनाए रखना है, क्योंकि कई राजनीतिक दलों ने वर्षों से वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत की है। बंगाल में साल 2002 में अंतिम बार SIR हुआ था। अब 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ये प्रोसेस किया जा रही है।
