Who is CP Radhakrishnan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के रूप में उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार (17 अगस्त) को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई संसदीय दल बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन के नाम पर फैसला किया गया।
