53nd CJI Surya Kant: जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार (24 नवंबर) को भारत के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत को शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। जस्टिस सूर्यकांत को जस्टिस बीआर गवई की जगह न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है। जस्टिस गवई रविवार (23 नवंबर) को रिटायर हो गए।
