Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को 'कौन पर्रिकर' वाली अपनी टिप्पणी से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। जब एक महिला ने उन्हें बताया कि कैसे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर नागरिक मुद्दों की पड़ताल के लिए औचक दौरे करते थे। पर्रिकर की उनके प्रशासनिक कौशल के लिए व्यापक रूप से तारीफ की जाती थी। पवार के सामने यह स्थिति तब पैदा हुई जब वह पुणे नगर निगम (PMC) के प्रमुख नवल किशोर राम और अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार (13 सितंबर) को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे थे ताकि निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा जा सके।
