Uday Ruddarraju: उदय रुद्राराजू भारतीय मूल के इंजीनियर हैं जो Elon Musk की AI स्टार्टअप xAI में इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग के हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रुद्राराजू ने xAI में 250,000 से अधिक GPUs वाले सुपर कंप्यूटर Colossus को बनाने वाली टीम को लीड किया जो अब तक के सबसे बड़े सिस्टमों में से एक है। उन्होंने कंपनी के लेटेसतब AI मॉडल Grok 3 के ट्रेनिंग का भी नेतृत्व किया, जिसमें 100,000 GPUs पर अब तक का सबसे बड़ा प्री-ट्रेनिंग रन शामिल था।
