Get App

महाभियोग प्रक्रिया के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? घर से मिले थे ढेर सारे जले हुए नोट, एक्शन की थी तैयारी!

Yashwant Varma Resign: यह पूरा मामला उनके आधिकारिक आवास (लुटियंस दिल्ली) में 14 मार्च 2025 को भारी मात्रा में कैश मिलने से जुड़ा है। उस समय वह दिल्ली हाई कोर्ट में जज थे। बताया गया कि भारी मात्रा में जला हुआ कैश सर्वेंट क्वार्टर के पास एक स्टोर रूम में मिला था। उस समय जस्टिस वर्मा और उनकी पत्नी भोपाल में मौजूद थे

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 1:45 PM
महाभियोग प्रक्रिया के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? घर से मिले थे ढेर सारे जले हुए नोट, एक्शन की थी तैयारी!
Yashwant Varma Resign: महाभियोग प्रक्रिया के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? घर से मिला था खूब सारा कैश, एक्शन की थी तैयारी

जस्टिस यशवंत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके चलते उन्हें हटाया जा सकता था। पिछले साल दिल्ली में उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद वह विवादों में आ गए थे। हालांकि उस समय उन्होंने कहा था कि यह पैसा उनका नहीं है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा, लेकिन इस अचानक लिए गए फैसले की कोई वजह अपने पत्र में नहीं बताई।

अपने इस्तीफे में यशवंत वर्मी ने लिखा, “मैं आपके सम्मानित पद पर अपने फैसले की वजह का बोझ नहीं डालना चाहता, लेकिन गहरे दुख के साथ मैं इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।” यह पत्र 9 अप्रैल को लिखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने फैसले के पीछे की कोई खास वजह नहीं बताई, लेकिन अपने दर्द और मजबूरी का जिक्र जरूर किया।

मिलती रहेगी पेंशन और दूसरी सुविधाएं

NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यशवंत वर्मा के इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ चल रही महाभियोग की प्रक्रिया अब खत्म हो जाएगी। इस्तीफे के बाद उन्हें हाई कोर्ट के जज के तौर पर मिलने वाली पेंशन और दूसरी सुविधाएं मिलेंगी। अगर उन्हें संसद के जरिए हटाया जाता, तो ये सभी फायदे नहीं मिलते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें