Strait of Hormuz India Shipping Update: अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते का असर अब समंदर में दिखने लगा है। अब भारत के लिए मिडिल ईस्ट से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। युद्ध के ऐलान के बाद पिछले लगभग दो महीनों से ठप पड़े दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रूट 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पार करते हुए भारत का पहला मर्चेंट जहाज 'दिशा' सोमवार को सुरक्षित बाहर निकल आया है।
