Get App

क्या इस साल सूख जाएगा भारत का मानसून? किसानों के लिए बुरी खबर! El Nino बिगाड़ सकता है पूरे सीजन का खेल

Monsoon Rain: विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में बनने वाली मौसमीय स्थिति एल नीनो (El Nino) इस साल फिर सक्रिय हो रही है। अमेरिका की मौसम एजेंसी NOAA का अनुमान है कि मई से जुलाई 2026 के बीच एल नीनो बनने की 82% संभावना है, जो सर्दियों तक बढ़कर 96% हो सकती है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 30, 2026 पर 8:01 PM
क्या इस साल सूख जाएगा भारत का मानसून? किसानों के लिए बुरी खबर! El Nino बिगाड़ सकता है पूरे सीजन का खेल
Dry Monsoon: क्या इस साल सूख जाएगा भारत का मानसून? किसानों के लिए बुरी खबर! El Nino बिगाड़ सकता है पूरे सीजन का खेल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल के मानसून का अनुमान घटाकर लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 90% कर दिया है। यानी देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल 60% संभावना है कि मानसून कमजोर रह सकता है। ऐसे में देश की खेती और जल संसाधनों को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि भारत की करीब 52% खेती आज भी बारिश पर निर्भर है।

फिर लौट रहा है एल नीनो

विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में बनने वाली मौसमीय स्थिति एल नीनो (El Nino) इस साल फिर सक्रिय हो रही है। अमेरिका की मौसम एजेंसी NOAA का अनुमान है कि मई से जुलाई 2026 के बीच एल नीनो बनने की 82% संभावना है, जो सर्दियों तक बढ़कर 96% हो सकती है।

वैज्ञानिकों को डर है कि यह सामान्य एल नीनो नहीं, बल्कि काफी शक्तिशाली "सुपर एल नीनो" बन सकता है। इतिहास बताता है कि एल नीनो वाले करीब 60% सालों में भारत में सामान्य से कम बारिश हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें