महिला ने Rapido राइडर के मैसेज का स्क्रिनशॉट किया शेयर, जानें- कंपनी को क्यों मांगनी पड़ी मांफी

Rapido controversy India: इंस्टाग्राम यूजर अनुष्का की एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें उन्होंने रैपिडो राइडर के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि राइड खत्म होने के बाद राइडर ने उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज किया।

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
महिला ने Rapido राइडर के मैसेज का स्क्रिनशॉट किया शेयर

Rapido controversy India: इंस्टाग्राम यूजर अनुष्का की एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें उन्होंने रैपिडो राइडर के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि राइड खत्म होने के बाद राइडर ने उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज किया। हालांकि, इस घटना ने यूजर की प्राइवेसी और राइडर के व्यवहार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अपनी पोस्ट में अनुष्का ने बताया कि उन्हें उनके स्थान पर छोड़ने के बाद रैपिडो राइडर ने उनसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उनसे अजीबोगरीब बातचीत की। उन्होंने बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिंता जताई कि राइडर को उनका मोबाइल नंबर कैसे मिला।


रैपिडो की प्रतिक्रिया

इस पोस्ट के बाद Rapido ने कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। कंपनी ने इस घटना पर अफसोस जताया और कहा कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

रैपिडो ने “कैप्टन” (राइडर) के इस गलत व्यवहार के लिए माफी मांगी है और कहा है कि यह उसके सर्विस नियमों के खिलाफ है।

कंपनी ने यूजर्स से रिक्वेस्ट कि है कि वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और राइड ID सीधे मैसेज के जरिए शेयर करें, ताकि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा सके और सख्त कार्रवाई की जा सके।

सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं

इस घटना ने राइड-हेलिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर चर्चाएं छेड़ दी हैं। कई यूजर्स ने इस बात पर जोर दिया कि राइड खत्म होने के बाद किसी की भी निजी जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर, का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 15 जिले के बदले गए डीएम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।