LPG To PNG Switching Offers: LPG से PNG पर शिफ्ट करने पर मिलेगा शानदार डिस्काउंट, ये गैस कंपनिया दे रही हैं ऑफर्स

LPG To PNG Switching Offers: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारतीय गैस मार्केट पर महसूस किया जा रहा है। LPG सिलेंडर की बुकिंग में हल्की उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता नजर आ रही है।

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
LPG से PNG पर शिफ्ट करने पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट

LPG To PNG Switching Offers: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारतीय गैस मार्केट पर महसूस किया जा रहा है। LPG सिलेंडर की बुकिंग में हल्की उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता नजर आ रही है। इस बीच सरकार और गैस कंपनियां अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) पर फोकस कर रही हैं। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिले।

बता दें कि कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए फ्री गैस, डिस्काउंट और कई तरह के ऑफर दे रही हैं। अगर आप भी LPG गैस यूजर्स हैं, तो PNG पर स्विच करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इससे बिल कम आएगा, कोई परेशानी नहीं होगी और सेफ्टी भी बेहतर मिलेगी। अब चलिए जानते हैं कि हमें क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं।

PNG पर स्विच करने पर मिलेगा खास ऑफर


LPG से PNG गैस पर स्विच करने पर अलग-अलग कंपनियां कई शानदार ऑफर दे रही हैं। जैसे दिल्ली-NCR में IGL 31 मार्च से पहले कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की फ्री गैस दे रही है। वहीं, MGL घरेलू कनेक्शन पर 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर रही है।

इसके अलावा, जो लोग कमर्शियल यूजर्स हैं, उनके लिए 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी खत्म किया जा रहा है। GAIL अपने घरेलू PNG कनेक्शन पर 500 रुपये की फ्री गैस दे रही है। वहीं, BPCL ने कमर्शियल PNG कनेक्शन पर सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पूरी तरह हटा दिया है। इसका मतलब है कि नए कनेक्शन लेने वालों को शुरुआत में होने वाला बड़ा खर्च बचाने का मौका मिल रहा है। इससे PNG कनेक्शन अब और सस्ता, सुविधाजनक और आसान हो गया है।

LPG बुकिंग में आई कमी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने अनुसार, LPG सिलेंडर की बुकिंग में बदलाव देखा जा रहा है। 13 मार्च को जहां लगभग 88.8 लाख सिलेंडर बुक हुए थे, वहीं 14 मार्च को यह घटकर सिर्फ 77 लाख रह गया। मंत्रालय की तरफ से बताया कि यह गिरावट सिर्फ पैनिक की वजह से हुई है।

हालांकि, सरकार बार-बार कह रही है कि देश में गैस की कमी नहीं है। लोग बिना वजह घबराकर बुकिंग न करें और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। बता दें कि ऑनलाइन बुकिंग का चलन भी तेजी से बढ़ा है और अब यह करीब 87 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

नियमों में बदलाव

LPG की कमी के बीच सरकार ने गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। देशभर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने नियमों में बदलाव कहा है कि जिन लोगों के पास PNG कनेक्शन है, उन्हें LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

यह भी पढ़ें: Nanda Devi LPG Carrier: 'शिवालिक' के बाद अब होर्मुज पार कर भारत पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, साथ लाया 46 हजार टन LPG

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।