चलती बस को कपल ने बनाया OYO रुम, अपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई की मांग

बस में कपल के आपत्तिजनक हरकतों का मामला सामने आने के बाद अब बस कंडक्टर पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ एनएमएमटी अधिकारी ने जानकारी दी कि कंडक्टर से लिखित में जवाब मांगा गया है कि उसकी निगरानी में इस तरह की घटना कैसे हुई

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 10:31 PM
Story continues below Advertisement
नवी मुंबई से एक अजीब घटना सामने आई है।

नवी मुंबई से एक अजीब घटना सामने आई है। नवी मुंबई नगर परिवहन (NMMT) की एक एसी बस में रविवार की शाम एक कपल को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। ये कपल बस की पिछली सीट पर खिड़की के पास बैठे थे, तभी उनकी हरकतें एक अन्य यात्री ने पास से गुजर रहे वाहन से अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लीं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिज़न्स के बीच हलचल मच गई। लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं और सार्वजनिक जगहों पर मर्यादा बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

बस में आपत्तिजनक हालत में थे कपल

फिलहाल इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन में मर्यादा बनाए रखने की जरूरत पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। बस में कपल के आपत्तिजनक हरकतों का मामला सामने आने के बाद अब बस कंडक्टर पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ एनएमएमटी अधिकारी ने जानकारी दी कि कंडक्टर से लिखित में जवाब मांगा गया है कि उसकी निगरानी में इस तरह की घटना कैसे हुई। अधिकारी ने बताया कि कंडक्टर बस की आगे वाली सीट पर बैठा था और उसे पीछे की सीटों पर हो रही इस हरकत की जानकारी नहीं थी।


वीडियो वायरल होने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

इस मामले को आरटीआई कार्यकर्ता अनरजीत चौहान ने उठाया। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को पनवेल से कल्याण जा रही एक बस में हुई। उन्होंने कहा, "बस में ज्यादा भीड़ नहीं थी और भारी ट्रैफिक के चलते बस धीरे चल रही थी। तभी पास से गुजर रहे एक वाहन में बैठे व्यक्ति ने खिड़की से जोड़े की हरकत देखी और वीडियो बना लिया।" बाद में यह वीडियो नागरिक अधिकारियों को भेजा गया, जिसके बाद इस पर गंभीरता से कार्रवाई की गई। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई, जिसके बाद सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।