BSF Recruitment: MHA ने जारी किया नोटिफिकेशन, BSF में 50% सीटें अब पूर्व अग्निवीरों के लिए

BSF Recruitment: केंद्र सरकार ने BSF में कांस्टेबल भर्ती में बड़ा बदलाव किया है। अब 50% सीटें पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। इससे चार साल अग्निवीर सेवा पूरी कर चुके युवाओं को स्थायी और सुरक्षित करियर मिलेगा। पुराने 10% आरक्षण की तुलना में यह पांच गुना बढ़ोतरी है, जो अग्निपथ योजना को मजबूती देती है

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
BSF Recruitment: पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से पूरी तरह राहत दी गई है

केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भर्ती प्रक्रिया को और आसान और युवाओं के लिए मददगार बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब BSF में कांस्टेबल स्तर की डायरेक्ट भर्ती में 50 प्रतिशत सीटें पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए आरक्षित होंगी। इससे उन युवाओं को स्थायी और सुरक्षित नौकरी का अवसर मिलेगा जिन्होंने अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी की है। पहले सिर्फ 10 प्रतिशत सीटें पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित थीं, लेकिन नए नियम से ये पांच गुना बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई हैं। इसका मतलब है कि भर्ती प्रक्रिया में हर साल कांस्टेबल पदों की आधी सीटें सिर्फ इन अनुभवी युवाओं को दी जाएंगी।

इस बदलाव से ना केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि केंद्रीय सुरक्षा बलों को पहले से प्रशिक्षित, अनुशासित और अनुभवी जवान भी मिलेंगे। ये कदम अग्निपथ योजना को मजबूती देने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आरक्षण बढ़ा, अब 10% से 50% तक


पहले केवल 10 प्रतिशत सीटें पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित थीं, लेकिन नए नियम के अनुसार अब ये बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई हैं। इसका मतलब हर भर्ती साल में कांस्टेबल पदों की आधी सीटें सिर्फ उन युवाओं को मिलेंगी जिन्होंने चार साल अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी की है।

आयु सीमा और विशेष छूट

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल है। पूर्व अग्निवीरों के लिए छूट भी तय की गई है, पहले बैच के युवाओं को 5 साल और बाद के बैच को 3 साल तक की छूट मिलेगी। इससे भर्ती प्रक्रिया में उनकी बाधाएं कम होंगी।

फिजिकल टेस्ट में छूट और भर्ती प्रक्रिया

पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से पूरी तरह राहत दी गई है। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी, पहले चरण में केवल पूर्व अग्निवीरों की भर्ती होगी और दूसरे चरण में बाकी सीटें SSC के माध्यम से भरी जाएंगी।

अग्निपथ योजना को मिलेगा मजबूती

इस बदलाव से युवाओं को ये भरोसा मिलेगा कि चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उनके पास CAPFs और असम राइफल्स में स्थायी नौकरी का विकल्प मौजूद है। केंद्रीय सुरक्षा बलों को पहले से प्रशिक्षित और अनुभवी जवान भी मिलेंगे।

SBI PO final result 2025: फाइनल रिजल्ट देखने के लिए यहां करें लॉगइन, जानें कितनी होगी शुरुआती सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।