NPCIL Recruitment 2025: देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी न्यूक्लि यर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न पदों पर आवंदन आमंत्रित किए हैं। एनपीसीआईएल ने इन पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 122 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है।
