Get App

Tips & Tricks: तकिया ऊपर से साफ, अंदर से गंदा! बिना पानी अपनाएं ये 5 क्लीनिंग हैक्स

How To Clean Pillows Without Water: कई बार तकिए ऊपर से साफ नजर आते हैं, लेकिन उनके अंदर पसीना, धूल और जर्म्स जमा रहते हैं। पानी से धोने पर तकिए खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आज हम आपको बिना पानी और बिना वॉश किए तकिए साफ करने के कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 9:36 AM
Tips & Tricks: तकिया ऊपर से साफ, अंदर से गंदा! बिना पानी अपनाएं ये 5 क्लीनिंग हैक्स
How To Clean Pillows Without Water: हमेशा पिलो कवर और पिलो प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें।

तकिए हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन अक्सर उनकी सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। समय के साथ जब तकियों से अजीब सी बदबू आने लगती है, तब जाकर हमें इसका एहसास होता है। ज्यादातर लोग सिर्फ पिलो कवर धोकर समझते हैं कि तकिया साफ हो गया, जबकि असल में गंदगी अंदर ही जमा रहती है। रोज़ का पसीना, बालों का तेल, धूल और हवा में मौजूद जर्म्स धीरे-धीरे तकिए में समा जाते हैं, जिससे उसकी ताजगी खत्म होने लगती है। कई लोगों को यह डर भी रहता है कि तकिए को पानी से धोने पर वह खराब हो सकता है या उसकी शेप बिगड़ जाएगी।

लेकिन राहत की बात यह है कि तकियों को साफ और फ्रेश रखने के लिए हर बार वॉशिंग मशीन या पानी की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के तकियों की बदबू दूर कर सकते हैं और उन्हें दोबारा इस्तेमाल के लिए आरामदायक बना सकते हैं।

धूप से पाएं नेचुरल फ्रेशनेश

तेज धूप तकियों के लिए नेचुरल क्लीनर की तरह काम करती है। धूप में रखने से बैक्टीरिया मरते हैं और बदबू अपने-आप कम हो जाती है। तकिए को 3–4 घंटे धूप में रखें और बीच-बीच में पलटते रहें। हफ्ते में एक बार ऐसा करना काफी फायदेमंद रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें