Get App

Rose plant buying tips: गुलाब का पौधा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, तभी खिलेंगे भरपूर फूल

Rose plant buying tips: घर या बगीचे में गुलाब का पौधा लगाना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन कई बार पौधा लगाने के बाद भी उसमें फूल नहीं आते। अक्सर इसकी वजह पौधा खरीदते समय सही चयन न करना होती है। अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो गुलाब का पौधा अच्छी तरह बढ़ता है और जल्दी फूल देता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 9:59 AM
Rose plant buying tips: गुलाब का पौधा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, तभी खिलेंगे भरपूर फूल
Rose plant buying tips: गुलाब के पौधे को नियमित पानी, हल्की धूप और समय-समय पर छंटाई की जरूरत होती है।

घर के आंगन या बगीचे में गुलाब के फूल खिलते ही माहौल की सुंदरता और ताजगी बढ़ जाती है। रंग-बिरंगे और खुशबूदार गुलाब हर किसी को आकर्षित करते हैं, इसलिए कई लोग नर्सरी से गुलाब का पौधा खरीदकर अपने घर में लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पौधा लगाने के बाद भी उसमें लंबे समय तक फूल नहीं आते या वह जल्दी कमजोर पड़ जाता है। असल में इसकी वजह अक्सर पौधे का सही चुनाव न करना या खरीदते समय कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज करना होती है।

अगर पौधा लेते समय उसकी गुणवत्ता, ताजगी और स्थिति पर ध्यान दिया जाए तो आगे चलकर अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी के साथ चुना गया गुलाब का पौधा जल्दी बढ़ता है और कुछ ही समय में बगीचे को खूबसूरत और महकते फूलों से भर सकता है।

पत्तियों से पहचानें पौधे की सेहत

गुलाब का पौधा खरीदते समय सबसे पहले उसकी पत्तियों को गौर से देखना चाहिए। स्वस्थ पौधे की पत्तियां हरी, चमकदार और ताजा दिखाई देती हैं। अगर पत्तियों पर पीले धब्बे, सफेद पाउडर या कीड़ों के निशान दिखें तो ऐसा पौधा लेने से बचना चाहिए। यह किसी बीमारी या कीट के हमले का संकेत हो सकता है। इसके अलावा पौधे का तना भी मजबूत और हरा होना चाहिए। सूखा या काला तना पौधे की कमजोर हालत को दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें